मोजीम खान
सिंहपुर-अमेठी- जनपद अमेठी के तहसील तिलोई क्षेत्र के सूफी सन्त मलिक मुहम्मद जायसी की नगरी जायस के कंचाना मोहल्ला मे रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष समशाद खान जायसी और सभासद इसरार खान के द्वारा किया गया।रोजा इफ्तार मे क्षेत्र के हजारो लोगो ने शिरकत किया।समशाद खान जायसी ने कहा की इस तरह के नेक काम कराने से शबाब मिलता है।रमजान के इस पवित्र माह मे अल्लाह एक नेकी के बदले सत्तर नेकी आता फरमाता है।इस नेक कार्य से प्रेम व सदभावना का सन्देश जाता है।और ऊंच नीच की भावना खत्म हो जाती है।इफ्तार पार्टी हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल पैश करती है।जहा हिन्दू मुस्लिम सदभावना के साथ एक साथ बैठकर इफ्तार करते है जहा गरीब,अमीर,छोटे,बड़े सब एक समान होकर सामाजिक समानता की प्रस्तुति देते है।रोजा इफ्तार के बाद जामा मस्जिद के पैश इमाम सैयद सलमान अशरफ जायसी ने नमाज अदा करवाई।तथा मुल्क मे अमन चैन के लिये दुआ मांगी गई।इस मौके पर फैजान मियाँ,अरसी,बब्लू ,अकील,नफीस,अरशद खान,नसीम,नौशाद खान, सपा यूथ ब्रिगेड के जिलामीडिया प्रभारी रहबर सिद्दीकी एवं पदाधिकरी सहित हजारो लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ