Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तेज आंधी तूफान से अलीपुर में बिजली का खंभा गिरने से युवक की मौके पर हुई मौत


 अनीता गुलेरिया
 दिल्ली :-  शुक्रवार शाम को दिल्ली में आए तेज-धूलभरी आंधी और तूफान की वजह से अलीपुर इलाके साईं-मंदिर के सामने एक युवक काफी तेज उड़ती धूल के कारण अपनी बाइक  खड़ी करके साइड में अभी खड़ा ही था,कि तभी वही पेड़ के पास लगा हुआ खंबा युवक के ऊपर गिर गया खंभा गिरते ही,युवक की मौत हो गई । मृतक का नाम राकेश सैनी, उम्र 27 साल है । मृतक के रिश्तेदार और चश्मदीद-गवाह के अनुसार यह काफी सालों से पुराना उखड़ा हुआ खंबा जिसे पतली रस्सी के साथ बांधकर  खड़ा किया हुआ था । तेज आंधी के चलते जैसे ही खंबा युवक के सिर पर लगा,तभी युवक का हेलमेट चकनाचूर होते हुए उसके सिर पर गंभीर चोटें आने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई । मृतक युवक अलीपुर के हिरणकी-कुश्क गांव का रहने वाला था । उसी इलाके में तेज आंधी के चलते एक ट्रांसफॉर्म नीचे गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ और बडी घटना होने से टल गई । इस हादसे के तहत स्थानीय निवासियों ने खंबे की अनादेखी पर भारी-रोष व्यक्त करते हुए कहा इस पुराने उखड़े हुए खंबे को बिजली विभाग ने उसे तुरंत वहां से हटाने की बजाय,पेड़ के पास पतली-रस्सी के सहारे बांध दिया ,जो आज इस दर्दनाक घटना को अंजाम देते हुए मौत का कारण बना । लोगों ने प्रशासन के खिलाफ-नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा,आखिर क्यों ......?  इस तरह प्रशासन-विभाग के लोग समय रहते सही प्रक्रिया के अनुसार काम ना करके आम-लोगों की जिंदगीयों के साथ खिलवाड़ करने मे लगे रहते हैं । क्यों हमारी सरकार ऐसे अधिकारियों की गलत-गतिविधियों के चलते इन पर सख्ती से कार्यवाही नहीं करती ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे