गोंडा:-मसकनवा कस्बे के खालेगांव में एक लंगूर बंदर आतंक का पर्याय बना हुआ है।जिसके डर से लोग छत पर,घरों के बाहर आदि खुले जगहों पर निकलने से घबराते है। बन्दर एक दर्जन से भी अधिक लोगो को अपना निशाना बना चुका है। जिससे इलाके में भय का माहौल कायम है। कस्बा वासियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन वन विभाग का कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं आया।आलम यह है कि लंगूर बन्दर राहगीरों , साइकिल सवार व मोटर साइकिल सवारों को भी अपना निशाना बना रहा है।इसलिये लोगों को अपने घर के अंदर दुबक कर रहना पड़ रहा है।गुरुवार की शाम बन्दर ने खालेगांव के नंदकिशोर सोनी,शिवराम गुप्ता,मुन्ना, अभिषेक, घनश्याम, अजय गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, सालिकराम सोनी, राजकुमार चौहान, आशुतोष गुप्ता को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा लाया गया। लेकिन शाम के समय अस्पताल में चिकित्सक,फार्मासिस्ट व् रेबीज इंजेक्शन न होने के कारण घायलों को मजबूरन प्राइवेट चिकित्सक के यहाँ इलाज कराना पड़ रहा है।
बोले सीएमओ गोंडा
सीएम्ओ गोंडा डा संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में किसी भी डाक्टर व फार्मासिस्ट के न होने का मामला गंभीर है।जिसकी जांच कराई जाएगी।तथा चौबीस घंटे इमरजेंसी सेवा की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित कराई जाएगी। पीएचसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों के न होने से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
वहीं फारेस्टर अम्बरेश चौधरी ने बताया कि बंदर के लोगों को काटने की जानकारी मिली है।टीम को बुलवा कर बंदर को जल्द से जल्द को पकड़ा जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ