Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अग्निकांड पीड़ित गॉव में लायंस क्लब हर्ष ने आयोजित कराया चिकित्सा शिविर



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । लायंस क्लब हर्ष द्वारा जिले के अन्तू थाना क्षेत्र के लंगड़ा का पुरवा ग्राम में अग्निकांड पीड़ित लोगो के स्वास्थ्य हेतु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवा उपलब्ध करायी गयी । गांव में एक अति कुपोषित बालिका पायी गयी जिसे जिला अस्पताल में तत्काल भर्ती करवाने हेतु उसके अभिभावकों को कहा गया । चिकित्सकों ने बताया की इस बालिका का इलाज मुफ्त तो होगा ही साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता भी मिलेगी l चिकित्सकों  की टीम में डा. अरूण कुमार गुप्ता डा.चेतना सिंह डा. सी.एम.शुक्ला श्रध्दा मिश्रा आदि रहे l क्लब के अध्यक्ष संतोष भगवन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया । सचिव लायन क्षितिज श्रीवास्तव ने कार्यक्रम संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । लायन संतोष पांडेय तथा लायन आशुतोष त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे