गोंडा : शनिवार देर शाम लड़की की विदाई कराकर कर घर वापस लौटते समय मनकापुर- मसकनवा मार्ग स्थित आजादपुरवा के पास ब्लोरो पलट जाने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए | ग्रामीणों के सहयोग से एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया |
मनकापुर थाना क्षेत्र के बक्सरा अज्ञाराम गाँव के मजरे राम औतार पुरवा गाँव निवासी राम शब्द पुत्र राम मिलन अपनी पुत्री रीना (२२) वर्ष को उसके ससुराल खलीलाबाद से विदाई करा कर एक निजी ब्लोरो में सवार हो कर आ रहे थे कि मनकापुर- मसकनवा मार्ग स्थित आजादपुरवा के पास ब्लोरो अनियंत्रित होकर खायी में पलट गयी जिससे गाडी में सवार राम शब्द (५५ )वर्ष, रीना (२२)वर्ष , ब्यूटी (८)वर्ष , मंजू (१७)वर्ष, स्नेहा (१०)वर्ष, नयन्सी(४)वर्ष और अम्बरपुर गाँव निवासी वाहन चालक बब्बू घायल हो गए | घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहाँ प्राथमिक उपचार कर घर रवाना कर दिया गया |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ