Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खोड़ारे में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज


मिथलेश शुक्ला ऊर्फ नीतू पंडित
खोड़ारे पुलिस ने घटना के छः दिन बाद दर्ज किया मुकदमा
गोंडा :शौच करने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। खोड़ारे पुलिस ने छह दिन बाद पीड़िता के मां की तहरीर पर पाक्सो व दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

 खोड़ारे थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि गत 27 मई की देर शाम उसकी नाबालिग बेटी अपनी छोटी बहन के साथ शौच के लिए घर से बाहर गई थी, जहां पहले से घात लगाए बैठे दो युवक उनके पास पहुंच गए। बड़ी बेटी को एक युवक खींचकर गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद दोनों युवकों ने उसकी बेटी को मारा-पीटा। घटना से घबराई छोटी बेटी ने शोर मचाया तो उस वह लोग खेत की तरफ दौड़े, जिस पर आरोपी भाग गए। महिला का कहना है कि उसकी बेटी की हालत बहुत खराब हो गई थी। वह बोल नहीं पा रही थी। बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी बभनजोत ले जाया गया। जहां नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सक ने रेफर कर दिया। इसके बाद उसे बस्ती ले गए, जहां काफी इलाज के बाद बोलना-सुनना शुरू किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष खोड़ारे बृजेंद्र पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे