Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुबौलिया मे यू,पी,100 की पुलिस को मनबढ़ों ने पीटा


सुनील उपाध्याय/दीपक चौरसिया
बस्ती : दुबौलिया क्षेत्र स्थित उभाई में जमीन कब्जेदारी की सूचना पर पहुंची यूपी 100 की पुलिस टीम पर शनिवार शाम पांच बेज मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। पुलिस कर्मियों की पिटाई करने के साथ ही असलहा छीनने की भी कोशिश हुई। उग्र रवैया देख पुलिस कर्मियों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। 
थानाध्यक्ष दुबौलिया पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि आठ नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ पुलिस कर्मियों से मारपीट करने, असलहा छीनने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
उभाई के रामजनम ने शनिवार की दोपहर यूपी 100 पर सूचना दी थी कि गांव के ही प्रकाश वर्मा जबरन उनकी जमीन पर छप्पर रख रहे हैं। पीआरबी दुबौलिया मौके पर पहुंची और छप्पर न रखने को कहा। पीआरबी टीम में शामिल एचसीपी छोटे लाल, सिपाही राजेश प्रसाद व वेद प्रकाश शाही के साथ वहां मौजूद लोग अभद्रता करने लगे। मना करने पर मनबढ़ों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट शुरू कर दिया। एचसीपी छोटे लाल की वर्दी पकड़ कर असलहा छिनने की कोशिश भी गई। ग्रामीणों का उग्र रवैया देख पीआरवी टीम किसी तरह से वहां निकलकर थाने पहुंची। 
थाने से फोर्स घटनास्थल पर पहुंचती, इससे पहले ही मनबढ़ भाग चुके थे। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल ले जाया गया। दुबौलिया थाने में एचसीपी छोटे लाल की तहरीर पर उभाई निवासी प्रकाश वर्मा, प्रदीप, राजित राम, सालिक राम, संदीप, राम सजन, अमरजीत, गंजा उर्फ संन्तराम व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कर्मी के साथ मारपीट, सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने व बलवा करने का मामला दर्ज किया है,,,
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे