Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जमीनी विवाद मे विधायक के भाई ने प्रधान पर दर्ज कराया एफआईआर


सुनील उपाध्याय
बस्ती : छावनी थाने मे एक विवादित जमीन की बाउंड्रीवाल गिराए जाने को लेकर प्रधान पति को धमकाने के मामले में हर्रैया विधायक के खिलाफ छावनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। दूसरी तरफ विधायक अजय सिंह के भाई की तहरीर पर प्रधानपति आरके सिंह समेत आधा दर्जन नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, बलवा, तोड़फोड़, मारपीट व अन्य धाराओं का केस दर्ज हुआ। एसपी दिलीप कुमार का कहना है कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 
हर्रैया विधायक अजय सिंह की ग्राम प्रधान पति खेसुआ राजेश कुमार सिंह उर्फ आरके सिंह से मोबाइल पर बात करने वीडियो वायरल हुआ था। आरोप है कि इस वीडियो में विधायक ने प्रधान प्रतिनिधि को धमकाया।  हर्रैया विधायक के अनुसार छावनी थाने के खेसुआ स्थित बैनामाशुदा जमीन पर करीब एक हफ्ते से बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य चल रहा था। 31 मई की रात ग्राम प्रधान पति आरके सिंह अपने सहयोगियों के साथ दीवार गिरा दिए। इसी मामले में विधायक ने प्रधान पति आरके सिंह से मोबाइल पर बात किया था। आरके सिंह ने विधायक पर जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी थी। पुलिस ने विधायक हर्रैया अजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे