Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करंट के चपेट मे आऩे से बसपा नेता के पुत्र की मौत


सुनील उपाध्याय
बस्ती : हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से बसपा नेता हृदयराम के पुत्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पैकोलिया थाने के मुईली निवासी हृदयराम हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में बसपा के नेता है। उनके तीसरे नम्बर के पुत्र बांकेलाल (23) शुक्रवार रात घर के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर के पाए गए थे। बताते हैं कि वहां पर कुछ काम करते समय वह बिजली के तार की चपेट में आ गए। 
गंभीर रूप से झुलसे बांकेलाल को लेकर परिजन सीएचसी हर्रैया पहुंचे, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को लेकर घर पहुंचे परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मौत की सूचना पर बसपा कार्यकर्ता व रिस्तेदार पहुंचे और सांत्वना दिया।  बांकेलाल के दो बच्चे हैं, उनके सिर से पिता का साया हट गया तो पत्नी सावित्री का रो-रो कर हाल बेहाल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे