Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डीसीएम और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत से एक की मौत


सुनील उपाध्याय

बस्ती:गोरखपुर फोरलेन पर शनिवार दोपहर मुंडेरवा थाना क्षेत्र में खझौला चौराहे के पास डीसीएम और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। खझौला चौकी पुलिस ने ट्रेलर में फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
कानपुर स्थित शिवरामपुर क्षेत्र के कमालपुर मोहल्ला निवासी राहुल कुमार (25) ट्रेलर लेकर शनिवार की सुबह गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। खझौला चौराहे के पास फोरलेन पर गलत दिशा में आ रही एक डीसीएम अचानक सामने पड़ गई। ट्रेलर व डीसीएम में आमने-सामने हुई टक्कर में ट्रेलर चालक राहुल कुमार की मौत हो गई, जबकि डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। 
चौकी प्रभारी खझौला मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद वाहनों के मलबे को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात थोड़ी देर में बहाल करा दिया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे