Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ईद के त्योहार को सकुशल सम्पन्न करने के मंडलायुक्त ने दिये निर्देश


अलीम खान 
अमेठी :आगामी त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अमेठी प्रसाशन पूरी तरह मुस्तैद दिख रहा है वही इसी क्रम मे आज मण्डलायुक्त अजय कुमार मिश्र और डीआईजी अमेठी पहुँचे जहाँ उन्होंने एसपी आफ़िस में डीएम और एसपी के साथ बैठक कर त्योहार के लिए की गई तैयारियों को लेकर समीक्षा की।दोनो अधिकारियों ने मुंशीगंज थाने में आयोजित समाधान दिवस में भी हिस्सा लिया और फरियादियों की समस्याए सुनी। इस दौरान मंडलायुक्त ने पुलिस अधिकारियो के साथ जिलास्तरीय अधिकारियो को त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराने के कङे दिशा-निर्देश दिए

अमेठी-जायस कोतवाली मे सम्पन्न हुई पीस कमेटी कि बैठक में ङीएम ने भयमुक्त वातावरण मे त्यौहार सम्पन्न करवाने कि कही बात

बताते चले कि रमजान के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आज ङीआईजी वा मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने जिले के ङीएम एसपी वा पुलिस व प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की बैठक के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियो को कङे दिशा निर्देश दिए साथ ही रमजान के त्यौहार को सकुशल आपसी भाईचारे वा शान्तिपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न करवाने कि बात कही उन्होंने अमेठी एसपी कुन्तल किशोर वा जिलाअधिकारी शकुन्तला गौतम को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि रमजान व ईद के त्योहार को सकुशल संपन्न कराना जिला प्रशासन की पूर्ण जिम्मेदारी है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व संवेदनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगा
इसके साथ ही उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को भी कडे निर्देश देते हुए कहा कि थानाअध्यक्ष घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए वा सुरक्षा व्यस्था के कडे इंतजाम भी करे ताकि त्योहार के दौरान माहौल बिगड़ने वालो पर नजर रक्खी जा सके साथ ही उन पर कार्यवाही भी कि जा सके इसके साथ ही मंङलाआयुक्त ने त्योहारों के दौरान किसी की कोई लापरवाही बरतने वाले संबधित पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही करने कि भी बात कही इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन का ध्यानाकर्षक करते हुए कहा कि जिलास्तरीय अधिकारी लोगों को असुविधा वा उनकी यथा संभव माग को त्यौहार से पहले पूर्ण करवाने के दिशा निर्देश दिए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे