Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने का फरमान फेल


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:योगी सरकार का फरमान सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने का आदेश की अफसर लोग खुलेआम धज्जियाँ उडा रहे है !लेखपाल बगैर पैमाइश किए ही सरकारी चकमार्ग के अवैध कब्जा हटवाने में नाकाम हो रहे है !मामला मवई क्षेत्र के राजस्व ग्राम सालारपुर से जुडा है यहाँ के ग्राम कोटवा के काश्तकार शिवशंकर शुक्ला ने तीन माह पूर्व जिलाधिकारी के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत किया कि मेरा खेत राजस्व ग्राम सालारपुर में पडता है यहाँ के गाटा सं० 44 में चकमार्ग पडता है परन्तु चकमार्ग पर अवैध कब्जा के कारण आवागमन व कृषि कार्य बाधित रहता है!जिससे चकमार्ग पर अवैध कब्जा हटवाकर पुन:पैमाइश करवायी जाय !जिस प्रकरण पर लगभग तीन माह हो गया कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर देखने तक नही आया, हल्का लेखपाल राकेश पाण्डेय से फोन पर सम्पर्क किया तो उन्होने बताया कि फसल कटने के बाद पैमाइश करेगे उसके बाद जब फसल कटने पर सम्पर्क किया तो बताए कि उसकी पैमाइश हो चुकी है आप रिपोर्ट देख सकते है !जब रिपोर्ट देखा गया तो उसमें पैमाइश होने के साथ -साथ दो तीन ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी करवाए है ब्लकि शिकायतकर्ता को इस बात की भनक तक नही पडी कि पैमाइश कब हुई और चकमार्ग पर वैसा ही अवैध कब्जा बरकरार है !चकमार्ग की जगह एक मेड बची है जिससे आवागमन में समस्या होती है !लेखपाल व अवैध कब्जेदारों की मिलीभगत के चलते ऐसा काम हुआ है जिससे जाँच की झूठी रिपोर्ट लगा दी गयी।शिकायतकर्ता शिवशंकर ने पुन: मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे