Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डॉयल 100 की पीआरवी 0925 ने युवक की बचाई जान



अमरजीत सिंह 
फैजाबाद: मवई थाना क्षेत्र में तैनात डायल 100 की पीआरवी 0925 ने एक और सराहनीय कार्य करते हुए एक युवक की जान बचाई।मवई थाना अंतर्गत ससुराल में चाय समोसा खाने के बाद युवक हुआ बेहोश।सूचना पाकर डायल 100 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुँच कर युवक को सी एच सी में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार बाराबंकी जिले के थाना कोठी अंतर्गत ग्राम नये पुरवा के दीपू पुत्र हनोमान 28वर्ष आज अपनी ससुराल मवई गांव आया था।सास समो कली पत्नी राजकुमार तथा दीपू की पत्नी गुड़िया ससुराल आये दीपू की आवभगत की तथा नाश्ता में चाय और समोसा खिलाया।दीपू ने चाय और समोसा खाया खाने के कुछ देर बाद उसके उल्टी शुरू हो गयी और वह बेहोश हो गया।घटना की सूचना डायल 100 को दी गयी।सूचना पाकर पी आर बी 0925 के प्रभारी सुखदेव तिवारी,सिपाही मो0 आतिफ खाँ,चालक मो0 अन्सार तत्काल मौके पर पहुँच कर बेहोश पड़े दीपू को सीएचसी मवई पहुँचाया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे