सुनील उपाध्याय
बस्ती : रुधौली थाना क्षेत्र स्थित टरौठी में पट्टीदारों के बीच नाली विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
टरौठी के छट्ठीराम शर्मा एवं बालकृष्ण शर्मा के बीच नाली विवाद को लेकर शुक्रवार को मारपीट हो गई। दोनों तरफ से ईंट पत्थर और लाठी डण्डे चले। मुकेश कुमार शर्मा, छट्ठीराम शर्मा और पूनम तथा दुसरे पक्ष के पवन कुमार एवं बालकृष्ण शर्मा घायल हो गये थे। गंभीर रूप से घायल मुकेश कुमार शर्मा (21) को बस्ती से गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जहां पर शनिवार दोपहर बाद उसकी मौत हो गई।
मुकेश कुमार शर्मा की शादी छह माह पहले हुई थी। नवविवाहिता प्रभावती के मांग का सिंदूर उजड़ गया। वहीं मुकेश शर्मा घर का एक मात्र कमाऊ पूत था। दो भाईयों में वह सबसे बड़ा था। उसकी पांच बहने थीं। उसकी मौत से माता राजकुमारी रोती रही। एसओ केडी सिंह ने बताया कि मारपीट की धारा को हत्या में तरमीम कर दिया गया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ