अमरजीत सिंह
फैजाबाद:रुदौली कोतवाली क्षेत्र मे बाग की रखवाली कर रहे एक अधेड़ की सदिग्धं हालत में मौत हो गयी सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लाश को पीएम के लिए भेजा और सूचना पाते ही सीओ घटना स्थल का निरीक्षण किया साथ ही फार्मेशिष्ट टीम व
स्कावर डाग बुलाकर गहन छानबीन की वही लोगो ने हत्या की आशंका भी जाहिर की
स्कावर डाग बुलाकर गहन छानबीन की वही लोगो ने हत्या की आशंका भी जाहिर की
बताया जाता है कि रौजागॉव रोड़ पर स्थित इण्यिन गैस गोदाम के पास किस्मत ऊर्फ बुग्गी पुत्र अमरील 50 निवासी इमली पटवन मजरे गोगावॉ रुदौली अजीम सभासद की बा रखवाली कर रहे थे रबिवार की सुबह बुग्गी की सदिग्ध हालत में लाश ग्रामीणों ने देखा मौत की खबर आग की तरह फैल गयी मौके पर पहुचे कोतवाल जयबीर सिंह यादव एसआई श्रीप्रकाश सिंह,सुधासु रंजन यादव व हमराही ने शव को कब्जे मे लेकर लाश को पीएम के लिए भेजा और छानबीन में जुट गयी उधर सूचना पाते ही सीओ अमर सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और फार्मेशिष्ट टीम व स्कावर डाग बुलाकर छानबीन की और बगल की बागों में रखवाली कर रहे कई रखवार को पूछताछ के लिए थाने ले गये वही प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मृतक के शरीर में कई जगह पर नाखून के खरोच देखे गये है लोग हत्या की आशंका जाहिर की है वही परिजनो की माने तो मृतक व उनके परिजनों की किसी से दुष्मनी न होने की बात कही
इस बाबत मे सीओ अमर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाते ही मै घटना स्थल पर गया और फार्मेसिस टीम व स्कावर ड़ाग के साथ गहन छानबीन की गयी लेकिन कोई कामयाबी हाथ नही लग सका मृतक के लड़के के तहरीर पर अज्ञात लोगो पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है फिरहाल शक के आधार पर कुछ लोगो को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है अभी कुछ भी कह पाना असम्भव है पीएम रिपोट पर मौत की असली वजह की जानकारी होगी



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ