Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डुमरियाडीह विधुत उपकेंद्र की घोर लापरवाही:पोल पर काम कर रहा संविदा कर्मी झुलसा



डॉ ओपी भारती 

गोण्डा:-डुमरिया डीह उपकेंद्र की लापरवाही के चलते खंभे पर चढ़ कर लाइन ठीक कर रहा संविदा कर्मी करेंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया, घायल संविदा कर्मी को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
डुमरिया डीह क्षेत्र में बीते दिनों आये तेज आंधी तूफान में  बिजली के कई खंभे धरासायी हो गए थे । डुमरिया डीह उपकेंद्र के मझगवाँ फीडर की लाइन ठीक करने के लिए आज संविदा कर्मी बबलू यादव अपने दो अन्य सहकर्मी अनिल और कुमारे के साथ  गया था। लाइन मैन ने बबलू यादव को यह कह कर खंभे पर चढ़ा दिया कि लाइन का सेटडाउन ले लिया गया है। जैसे ही बबलू खंभे पर चढ़ा, हाई टेंसन तार की चालू लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। घायल अवस्था मे उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया,जहाँ नाजुक स्थित को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। जेई और एसडीओ का मोबाइल बंद होने की वजह से उनसे बात नही हो पाई।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे