Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गीता कॉलोनी मे स्कूटी भागने के चक्कर में पुलिस-हेड कांस्टेबल को टक्कर मार बुरी तरह से किया घायल


अनीता गुलेरिया
 दिल्ली :- पूर्वी-दिल्ली इलाके के गीता कॉलोनी मे श्मशान-घाट के पास पुलिस-चौकी पर कल देर रात डेढ बजे के करीब पुलिस-चेकिंग के दौरान एक स्कूटी पर बिना-हेलमेट पहने तीन बाइक सवार युवकों ने स्कूटी को तेज रफ्तार से भगाने के चक्कर में वहां पर खड़े पुलिस हेड-कांस्टेबल प्रमोद को जोरदार टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया । सिर में लगी काफी गंभीर-चोट के कारण काफी खून बहने से घायल पुलिसकर्मी को जल्दी से आनन-फानन में पास के अस्पताल एल एन जे पी में भर्ती करवाया गया । जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है । डिस्ट्रिक्ट शाहदरा के एडिशनल डीसीपी राजीव कुमार ने मीडिया  मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि हमारे पुलिस हेड-कांस्टेबल के सिर,आँख,नाक मे गम्भीर चोट के  इलावा मुंह का जबडा पुरी तरह हिलने से बोलने में परेशानी हो रही है । मौके से स्कूटी समेत एक युवक  को अरेस्ट किया है, जिसकी उम्र 20 साल है । मामला दर्ज कर लिया गया है और स्कूटी के पीछे बैठे दो फरार-युवकों की तलाश मे पुलिस और हमारी क्राइम-टीम पूरी मुस्तैदी से जुटी है । डीसीपी राजीव कुमार ने जनता को एक संदेश के तौर पर कहा आखिर क्यों......? लोग ट्रैफिक-नियमों का उल्लंघन करते हुए जान-बूझकर अपने इलावा ,दूसरों की जिंदगीयों के साथ हर समय खिलवाड़ करने पर आमादा रहते हैं । मेरा सब से यही कहना है ,रोड पर चलते हुए सुरक्षा के नियमों को ताक पर ना रखते हुए अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी को भी बचाते हुए हम सबको सुरक्षित माहौल दे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे