मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी- रमजान के पवित्र माह मे रोजेदारो के लिये अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र के हजारो लोगो ने शिरकत किया।क्षेत्र के कठौरा बाजार मे स्थित गौसिया ईदगाह मे मोहम्मद नासिर व ग्रामीणों द्वारा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।जिसमे हजारो की संख्या मे लोग पहुँचे और रोजा अफ्तार की।अफ्तार करने के बाद लोगो को हाफिज मोहम्मद मसरूर ने नमाज अदा करवाई और देश की तरक्की और अमन चैन की दुआ मांगी।इस मौके पर हाजी इलियास,मोहम्मद तौफीक,मुस्लिम,मोहम्मद शाकिर,शोहराब,बकरीदी,रफाकत हुसैन,मोहम्मद सगीर सहित हजारो लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ