परिवार का गौरव बढ़ा सम्मानित हुवा अनुभव
![]() |
| कैबिनेट मंत्री द्वारा सम्मानित हुवा अनुभव व मौजूद उनके पिता जगदीश शुक्ला |
बहराइच। जिले के एक छोटे से कस्बे में रह रहे एक मध्यम वर्ग के बेटे ने अपने पारिवारिक व्यवसाय में अपने पिता का हाथ बटाते हुवे हाल ही में आये हाईस्कूल के रिजल्ट को जब अनुभव के परिवार ने देखा तो उनका सर फक्र से ऊँचा हो गया। अनुभव शुक्ला जिले के मरौचा मोड़ स्थित सन्त पथिक कॉलेज में पढ़ाई कर रहे है। अनुभव को पिता खेती किसानी के साथ-साथ परिवार का जीवन यापन करने के लिए अपने ही ब्लॉक में एक छोटी स्टेशनरी की दुकान चलाते है।अनुभव अपने पढ़ाई के साथ साथ कुछ टाइम निकाल कर अपने पिता के व्यवसाय में उनका हाथ बताता है। मध्यम वर्ग में पले बढ़े अनुभव के ब्लॉक में अच्छी कोचिंग न होने की वजह से उन्हें जिलामुख्यालय प्रतिदिन अच्छी कोचिंग करने आना पड़ता था। अनुभव बताते है कि प्रतिदिन उन्हें बहराइच आ के ट्यूशन लेना पड़ता था ये उनके लिए बड़ी चुनौती थी, लेकिन कहते है जब दिल मे ज़ज़्बा और माँ का आशीर्वाद हो तो सब सम्भव है।अपने कॉलेज में 85.90 प्रतिशत मार्क्स पा कर पास हुवे अनुभव ने जहाँ आपने ब्लॉक में सबसे अधिक अंक हासिल किए वही कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक व यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने भी ब्लॉक फखरपुर के अनुभव शुक्ला सहित अन्य स्कॉलर स्टूडेंट्स को सम्मानित कर उज़्जवल भविष्य की बधाई दी। अनुभव का सपना है की वह इंजीनियर बने व अपने इंजीनियरिंग से अपने जिले में कुछ ऐसा करे जो इस देश के लिए मिसाल बने।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ