गोंडा:-भोपतपुर बाजार के निकट तिलेश्वरनाथ मंदिर तेजपुर मे 3 जून से 13 जून तक चलने वाले अभिषेकात्मक श्री रूद्र महायज्ञ एंव विराट मानस बेदांत सम्मेलन का आयोजन रविवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ।कलश यात्रा तिलेश्वरनाथ मंदिर से गाजे बाजे के धूमधाम के साथ निकाला गया।कलश यात्रा मे सैकङों की संख्या मे महिलाओं पुरूषों,युवक,युवतियों व बच्चों ने हिस्सा लिया।कलश यात्रा मे शामिल महिलाओं ने मंगलगीत गाते हुये सिंगारघाट पहुंची जहां पावन बिसुही नदी से कलश मे जलभरकर पुनः यज्ञ मंडप पर पहुंची।
3 जून से 13 जून तक चलने वाले रूद्र महायज्ञ एंव विराट मानस बेदांत सम्मेलन मे कलश यात्रा के बाद पंचांग पूजन एंव मंडप प्रवेश, अरणि मंथन,पूजा-अर्चना, हवन आदि धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक तथा सांय 7:30 से रात्रि 12 बजे तक कथा प्रवचन का आयोजन किया जायेगा।
रूद्र महायज्ञ एंव विराट मानस बेदांत सम्मेलन मे नैमिषधाम से कथा व्यास पं श्रवण बाजपेयी, हरदोई से संतोष व्यास,कानपुर से अश्वनी व्यास,सीतापुर व चित्रकूट से विपिन व्यास, मधुर व्यास,यज्ञाचार्य डा राममूर्ति त्रिपाठी आदि संतो का समागम होगा।इस अवसर पर पहलवान तिवारी, विक्की मिश्रा,राकेश सिंह, इंदर पाण्डेय, अखिलेश यादव,राघवराम पाण्डेय, रणजीत सिंह, नागेश्वर पाण्डेय, शीतला वर्मा,राहुल, गब्बू वर्मा, गंगाराम, राकेश वर्मा आदि शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ