अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद:काशी की प्रख्यात कथा प्रवरिका साध्वी ऋचा मिश्रा आज से पटरंगा समीप स्थिति बाबा शिव चरन दास शम्भू दत्त इंटर कालेज के विशाल प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगी।कार्यक्रम आयोजक मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने बताया कि साध्वी जी का इस क्षेत्र में प्रथम बार आगमन हुआ है।कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारी हो गई।इन्होंने बताया कि साध्वी जी के मुखारवृन्द से आज से लगातार दस तारीख तक सायं 7 बजे से दस बजे तक कथा सुनाई जाएगी।आज प्रारंभ में श्रीमद्भागवत कथा का महात्म्य की कथा बताई जाएगी।11 जून को पूर्णाहुति व बारह जून को प्रीति भोज का आयोजन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ