मनीष ओझा
प्रतापगढ । मानवरहित रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन के धक्के से निजी डॉक्टर की मौके पे मौत हो गयी । डॉक्टर के मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना पर पहुँची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार कोहड़ौर थाना क्षेत्र के कसियाही गांव निवासी डॉक्टर हरकेश बहादुर सिंह 50 पुत्र बजरंग बहादुर सिंह नरहरपुर गांव के पास इलाहाबाद फैजाबाद हाईवे पर निजी दवाखाना चलाते थे । रविवार सुबह बाइक से दवा खाने पर जा रहे थे बाइक के हैंडल में दूध का डिब्बा भी टांग रखा था इलाहाबाद फैजाबाद रेलवे लाइन पर स्थित मानव रहित रेलवे क्रासिंग पार करने के दौरान दूध का डब्बा रेलवे लाइन पर गिर गया वह डिब्बा उठा रहे थे, तभी प्रयाग से फैजाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन आ गई ट्रेन से धक्का लगने से लाइन किनारे गिर गए और सिर में गंभीर चोट आ गई, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई । रेलवे लाइन के करीब खड़ी गाड़ी उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई । घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । जानकारी के अनुसार हरकेश बहादुर के एक पुत्र एक पुत्री थी पुत्री की शादी में पहले ही कर चुके थे जबकि पुत्र राजीव सिंह लखनऊ में रहता है घटना की सूचना मिलने पर पत्नी माधुरी सिंह समेत पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ