मनीष ओझा
प्रतापगढ । प्रकृति की सभी चीजें मनुष्य के लिए एक वरदान है इसलिए हमें प्रकृति से प्रेम करना चाहिए।प्रकृति जहां तन-मन दोनों को ही आनंदित कर देते है वही प्रकृति और प्रेम में देर है तो सिर्फ महसूस करने की। उक्त बातें कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर चौकी प्रभारी रमेश कुमार राय शनिवार को चौकी परिसर में वृक्षारोपण के समय कही। बलिया जिले के शोहआवा निवासी राय का कहना है कि वृक्षों के प्रति उनका लगाव तो वचपन से ही था लेकिन समाज की सेवा के बावजूद वे अपना यह मिशन सार्थक रखने में पूरी तरह से कामयाब रहे है।चौकी प्रभारी राय ने कहा कि दरअसल मनुष्य अपने रोजमर्रा के जीवन मे स्वयं को इतना उलझा लेता है कि उसके पास वक्त ही नही रहता स्वयं को समझने का तो जिसको देखा ही न उसको समझने का प्रयास कर पाना अत्यंत दुर्लभ हो जाता है। यकीन करना मुश्किल है कि कोई इंसान वृक्ष से इतना लगाव और प्यार कर सकता है। ऐसा ग्रीन हीरो जिन्होंने जनता की सेवा के साथ-साथ एक मिशाल भी बना चुके है वो कोई और नही लीलापुर चौकी प्रभारी रमेश कुमार राय ही है। इससे पूर्व श्री राय जेठवारा व अंतू में भी कार्य कर चुके है, वहां भी आपने प्रकृति को सवांरने का कार्य किया है। वृक्षारोपण जैसे महान कार्य कर जिले में चर्चित है।उनका कहना है कि वृक्ष के पीछे इतने लगाव का कारण सिर्फ भावना वन नही है।उनका कहना है कि कोई भी व्यक्ति वृक्षों को नुकसान पहुंचाते दिखा तो उससे नफरत होती है उसके खिलाफ कार्यवाही कर ही डालता हूँ।इस मौके पर राजीव तिवारी समाज सेवी प्रधान तूफांन सिंह प्रधान मनोज सिंह रत्नाकर शशि सिंह राकेश तिवारी राजीव प्रभात अनूप गायत्री आदि लोग मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ