Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अज्ञात कारणों से लगी आग


मनीष ओझा 
प्रतापगढ । लालगंज कोतवाली के अंतर्गत खरगपुर ग्राम सभा के बगल ढाबे के पीछे  बाग मे अज्ञात  कारणो से आग लग लग गई,  जिसमे कुछ छोटे पेड पूरी तरह जलकर राख हो गये। यह आग अपना रुख अक्तियार पा लिया था।लेकिन ग्रामीणो के अथक परिश्रमो के घन्टो मशक्त के बाद आग पर कुछ काबू पाया गया।वही बाग के मालिक महाजन मिश्र ने कहा कि हमने कई बार फोन किया तो फोन लगा नही । फिर वही गाव के ही एक व्यक्ति ने चौकी इन्चार्ज को फोन करके बताया तो घटना स्थल पर पहुचे चौकी इन्चार्ज ने वही से फायर ब्रिगेड को फोन करके बताया तो लगभग 25 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुची। जिसमे कुछ  सागवन , बैर, आम, चिलबिल, सीसम, सफेदा, महुआ आदि पेड पूरी तरह से झुलस गये ।वही बाग मालिक का रो रो कर बुरा हाल रहा। फिर चौकी इन्चार्ज ने कहा कि बहुत बडा हादसा टल गया क्योकि आग गाव की तरफ प्रवेश कर रही थी ठीक सामने पेट्रोल पम्प व ढाबा भी था। लेकिन फायर बिग्रेड पहुच कर आग पर काबू पा लिया । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे