सुनील उपाध्याय
बस्ती। अपना दल एस सदस्यता अभियान रथ को रविवार को जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी ने लोहिया मार्केट स्थित शिविर कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में 3 दिन का भ्रमण कर यह रथ कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के लिये रवाना होगा। शिविर लगाकर अधिकतम लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य है जिससे डा. सोनेलाल पटेल के सपनों को पूरा करने के साथ ही अनुप्रिया पटेल को मजबूती दिया जा सके ।
दल के जिला कार्यालय से प्रदेश कोषाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि सदस्यता रथ विधानसभा वार गांवो में चौपाल लगाकर पार्टी की नीतियों को आम जनमानस तक पहचाने का कार्य करेंगी ।आगामी लोकसभा को देखते हुए पार्टी ने कमर कस ली है । ज्यादा से ज्यादा लोग पार्टी से जुड़े इसके लिए विधानसभावार पदाधिकारियो को जिम्मेदारी सौंपी गई है । रथ यात्रा के जरिये पार्टी गांव में युवाओ को ज्यादा ज्यादा जोड़ने का प्रयास रहेगा । रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते समय पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामसिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र गिरी, अतुल पटेल, रमेश चन्द्र भारती, अरविन्द सोनकर, राजू चौधरी, भूपेन्द्रपाल सिंह, मो0 वसीम, अभिषेक आर्य के साथ ही पार्टी के अनेक नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ