Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ट्रेक्टर ट्राली से टकराई कार ,सवार आधा दर्जन घायल


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद:रुदौली कोतवाली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थिति ग्रांम मुजफ्फरपुर के निकट लख़नऊ से फ़ैज़ाबाद की ओर जा रही  कार  ट्रेक्टर ट्राली से टकरा गई कार में सवार आधा दर्जन लोग चोटहिल हो गए।
जानकारी के अनुसार जोगेन्द्र अग्रहरि अपनी निजी कार डीएल 2 सी ए वी 8614 से दिल्ली से अपने पैतृक घर कम्पेयर गंज आंनद नगर गोरखपुर जा रहे थे ग्राम मुजफ्फरपुर के पास अचानक बालू लाद कर जा रहा ट्रेक्टर बीच सड़क पर आ गया जिससे कार ट्रेक्टर में टकरा गई उपनिरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि दोनों ही गाड़ियों को भेलसर चौकी पर खड़ा करा दिया गया। सोनालिका ट्रेक्टर का ड्राईवर मौके से गाड़ी छोड़ कर भाग गया था वही कार में सवार जोगेन्द्र अग्रहरि पुत्र कपिल देव अग्रहरि 38 वर्ष, उनकी पत्नी सरोज 32 वर्ष, पुत्री रिधी 12 वर्ष,सिद्धि 9 वर्ष, ज्ञानू 3 वर्ष , छोटे भाई अग्रहरि 32 वर्ष, कल्पना अग्रहरि 30 वर्ष चोटहिल हो गए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे