अमरजीत सिंह
फैजाबाद :आगामी ईद त्यौहार को शांति व कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मवई थाना में रविवार को शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गयी प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित की गयी बैठक में क्ष्रेत्र के ग्राम प्रधान ,क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा संभ्रान्त लोग उपस्थित थे इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि ईद का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है सभी लोग मिल जुल कर ईद का त्यौहार मनाएं उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हमेशा से गंगा जमुनी तहजीब के लिये जाना जाता है कठिन समय में भी यहाँ की अमन पसन्द जनता ने हिन्दू मुस्लिम एकता और साम्प्रदायिक सदभाव का आदर्श प्रस्तुत किया प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने कहा ईद त्यौहार को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिये पुलिस पूरी तरह सचेष्ट है साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी इस अवसर पर सैदपुर चौकी इंचार्ज नन्द हौसिला यादव , उप निरीक्षक विनय सिंह उप निरीक्षक संजय यादव ,रमा शंकर सरोज ,कन्हैया यादव ,मो0 अरबी खान,क्षेत्र पंचायत सदस्य जर्रार अहमद ,मो0 रिजवान खाँ ,मो0 तौसीफ खाँ ,मैनुद्दीन ,पत्रकार मुजतबा खाँ राकेश यादव मो0 शारिक खाँ ,अशोक यादव ,रविकांत अब्दुल हमीद , पाण्डेय ,आदि लोग उपस्थित थे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ