Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रोजेदारों ने मुल्क में अमन चैन की मांगी दुआ


राजकुमार शर्मा 
 बहराइच:- रुपईडीहा कस्बे के सब्जी मंडी में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में रोजदार मुस्लिम भाइयों ने हिस्सा लेकर मुल्क में अमन चैन और शांति के लिए अल्लाह ताआला से दुआएं मांगी । रोजा इफ्तार पार्टी के आयोजक निब्बर आढ़ती ने कहा कि यह आयोजन उन्होंने रोजदारो की खिदमत के लिए किया गया है । उन्होंने कहा कि रमजान शरीफ का महीना बरकतों का महीना है इस माह में रोजा रखना नमाज पढ़ना जकात देना साथ ही समाज के दबे कुचले लोगों की मदद करना चाहिए इस दौरान रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए रोजदारो तथा क्षेत्र के अन्य धर्मावलंबियों में मिल जुलकर समाज व देश में अमन चैन और भाईचारे की दुआएं मांगी । इस अवसर पर मोहम्मद उस्मान आरती हाजी कल्लू  शेख अब्दुल कादिर रिजवान अहमद मोहम्मद शरीफ मोहम्मद नसीम अब्दुल कलाम मोहम्मद गुलशेर सोनू अंसारी सिराज अहमद मोहम्मद शरीफ भाई मोहम्मद वसीम भाई मोहम्मद यासीन पीर गुलाम मोहम्मद सज्जन मोहम्मद इस्लाम नाजिम शाह मोहम्मद सलाम कल्लू सहित काफी संख्या में रोजगार शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे