Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ब्रह्मदेव समाज के बाबा बेलखरनाथ धाम ईकाई का हुआ गठन


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । जिले के बाबा बेलखरनाथ धाम पर ब्रह्मदेव समाज की एक बैठक जिला अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण  तिवारी एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई । बैठक में ब्लॉक इकाई का गठन किया गया और संगठन के उद्देश्य, रूपरेखा एंव योजना पर जिलाध्यक्ष ने प्रकाश  डालते हुए न्याय पंचायत स्थर  पर गठन पर जोर दिया । इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि सुख दुख में सभी का साथ रहना नितांत आवश्यक है । इस दौरान बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक इकाई की घोषणा करते हुए राज कुमार मिश्र को अध्यक्ष, संदीप कुमार  तिवारी को ब्लॉक उपाध्यक्ष, अजीत ओझा को महामंत्री, अश्वनी पांडे को संगठन मंत्री, सोभनाथ ओझा को धर्मार्थ एवं संस्कृति मंत्री जबकि नरेंद्र प्रसाद व कृष्ण राम मिश्र को ब्लॉक इकाई का संरक्षक मनोनीत किया । इसीक्रम में ब्रह्मदेव युवजन समाज का ब्लॉक अध्यक्ष धीरज तिवारी व महामंत्री सुजीत तिवारी को बनाया गया । संचालन करते हुए जिला उपाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला ने आए हुए सभी लोगों के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए संगठन को मजबूत बनाए जाने पर बल दिया । बैठक में प्रमुख रुप से सुजीत तिवारी, प्रमोद तिवारी, बेद प्रकाश तिवारी, शुभम तिवारी, बबलू उपाध्याय, अरुण कुमार, कृष्णकांत, राहुल कुमार मिश्र, संदीप तिवारी, पवन कुमार मिश्र, नरेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश मिश्र, सचिन शुक्ला, जय श्याम मिश्र, श्याम सुंदर मिश्र, ज्ञानेश्वर शुक्ला सहित आदि लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे