अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:बाराबंकी पुलिस ने बावरिया गिरोह के 6 दुर्दांत बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है,जबकि चार बदमाश भागने में सफल रहे।पुलिस टीम ने इन बदमाशों के पास से एक बन्दूक, तमंचा, 26600 रुपए की नकदी व सोने चांदी के कुछ जेवरात बरामद किए हैं।इन बदमाशों ने जो बताया उसे सुनकर पुलिस के होश उड़ गए।एसपी वीपी श्रीवास्तव के अनुसार बदमाशों ने रुदौली कोतवाली क्षेत्र में भेलसर स्थित एक मुस्लिम परिवार के घर में घुसकर लूटपाट की।साथ ही मारपीट भी किया।इसके अलावा बाराबंकी में डकैती व लूट की चार घटनाओं समेत सीतापुर,फैजाबाद व उन्नाव जिले में डकैती व लूट कुल 12 घटनाओं को अंजाम देना कबूला है।इस गुडवर्क पर डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस टीम को शाबाशी देते हुए 1 लाख रुपए की पुरस्कार देने की घोषणा की है।डीआईजी व एसपी द्वारा घोषित कुल पुरस्कार की धनराशि 1 लाख 75 हजार रुपए है।दो थानों की पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को मिली सफलता।गत दिनों में जिले के जैदपुर,शहर कोतवाली, सफदरगंज व रामनगर थाना क्षेत्रों में डकैती की सनसनीखेज घटनाएं हुई थी।जैदपुर,रामनगर व शहर कोतवाली के जीतनगर मोहल्ले में डकैतों ने परिवार को डंडों से पीट पीट की बुरी तरह से घायल किया था।इन सभी घटनाओं के खुलासे के लिए एसपी ने कई पुलिस टीमें लगाई थी। एक साथ काम कर रही रामनगर,मसौली थाने की पुलिस टीम के साथ क्राइम ब्रांच की स्वाट व सर्विलांस सेल की टीमों ने को आखिरकार सफलता मिल ही गई।पुलिस लाइन के सभागार में शनिवार शाम प्रेस-कांफ्रेंस करते हुए एसपी वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि बीती रात रामनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुर खरगी गांव के प्राथमिक विद्यालय की छत पर कुछ बदमाश एकत्र है जो किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।ऐसे में रामनगर,मसौली थाने की पुलिस टीम के साथ क्राइम ब्रांच की स्वाट व सर्विलांस सेल की टीमों को सक्रिय किया गया।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी।इस पर अपना बचाव करते हुए पुलिस टीम ने भी 2-2 राउंड फायरिंग की।इस दौरान बदमाशों को लगा कि अब फंस जाएंगे तो भागने लगे।मगर पुलिस ने भाग रहे बदमाशों में से 6 को गिरफ्तार कर लिया जबकि चार भागने में सफल रहे।इन बदमाशों ने अपने साथियों के नाम बताए और यह भी बताया कि सभी बावरिया गिरोह के सदस्य हैं।तलाशी में बदमाशों के पास से एक देशी बन्दूक,तमंचा,नकदी तथा कुछ जेवरात बरामद हुए।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ