Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर पेड़ से टकराई अनियंत्रित पिकअप , युवक की मौत


गोण्डा: शुक्रवार को बरात से वापस डीजे लादकर  आ रही पिकअप अनियंत्रित हो कर सडक के किनारे पेड से टकरा गयी।जिससे 22वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मामले में पिकअप चालक को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।

     मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर स्थित कैसला गांव के पास शुक्रवार को बभनान से बरात से वापस डीजे लाद कर पिकअप आ रही थी। कसैला के अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे पेड से टकरा गयी।जिससे डीजे के ऊपर बैठा दुर्गेश उम्र 22वर्ष पुत्र स्व० मोहन लाल भरहू धर्मपुरवा कोतवाली मनकापुर निवासी की मौके पर मौत हो गयी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया ।युवक के मौत हो जाने पर परिजनो में कोहराम मच गया।
वही कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नही मिली और पिकअप चालक राम दौलत उर्फ राहुल पुत्र ईश्वरदीन महादेवा निवासी को हिरासत में लिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे