गोण्डा: शुक्रवार को जमीनी विवाद के चलते एक बुजुर्ग की पिटाई के उपरांत मौत हो गयी।दो दिन पूर्व मृतक के मझले बेटे ने विवाद में पिता को लाठी से पिटाई कर थी।मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज किया था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है।
पुलिस सूत्रो के अनुसार मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमवा के मजरे अमवा माफी निवासी मृतक राम मिलन उम्र (103)वर्ष पुत्र बच्चू लाल के बडे बेटे जगनाथ उम्र 65वर्ष, मझले बेटे बैजनाथ उम्र 52वर्ष व सबसे छोटे बेटे धर्मराज है। इनमें मझले बेटे बैजनाथ की पत्नी तारा देवी के नाम चार बीघा जमीन कुछ दिन पूर्व बैनामा कर दिया गया था।जिस पर जगनाथ व धर्मराज ने कोर्ट में आपत्ति की थी।बस यही चार बीघा जमीन बुजुर्ग राम मिलन के मौत का कारण बन गया।बीते बुधवार को दूसरे के बेटे बैजनाथ ने बुजुर्ग पिता से कहा सुनी के बाद लाठी-डंडा से पीट दिया।परिजन सीयचसी मनकापुर लाये जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रिफर कर दिया।मामले मे पुलिस ने जगनाथ के तहरीर पर यनसीआर दर्ज कर इतिश्री कर ली और राम मिलन जिला अस्पताल से इलाज करा कर अपने नाती सुखदेव पुत्त राम सागर कौहबा निवासी थाना मोतीगंज रुक गया।जहां बीती रात्रि 11बजे राम मिलन की मौत हो गयी।उधर बडे बेटे जगनाथ ने पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि बैजनाथ, लालमन, अनिल पुत्रगण बैजनाथ व पत्नी तारादेवी एक राय हो मार दिये है।
वही कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और पीएम आने के बाद जांच कर मुकदमा तरमीम किया जायेगा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ