Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लापता युवक को पुलिस ने ढूंढ निकाला



ओपी भारती
वजीरगंज । मामूली बात को लेकर मां - बाप से नाराज 17 वर्षीय युवक घर से भाग गया । पिता ने 7 जून 018 को स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।स्थानीय पुलिस ने उसे मुजफ्फरपुर से ढूंढ निकाला।वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अचलपुर का अजयकुमार सिंह  07 जून 018 को प्रातः मामूली बात से मां - बाप से नाराज होकर घर से भाग गया था । पिता रामराज सिंह ने 7 जून को ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने इसे गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर 19जून 018 को देर शाम मुजफ्फरनगर में स्थित एक होटल से बरामद कर युवक को परिजनों के हवाले कर दिया । बेटे को पाकर मां - बाप फूले नहीं समाए  और खुशी का इजहार करते हुए प्रभारी निरीक्षक  का आभार व्यक्त किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे