ओपी भारती
वजीरगंज(गोंडा)चौकी इंचार्ज डुमरियाडीह युगल किशोर चंद के नेतृत्व में डायल 100 की टीम ने क्षेत्र के खिरिया के वनगांव में छापेमारी कर अवैध रूप से बनाई जा रही कच्ची शराब भठ्ठियों एव 10 कुंतल लहन को नष्ट कर दिया। आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।
चौकी इंचार्ज के मुताबिक उपरोक्त गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाने की शिकायत मिली थी। वे डायल 10 की पीआरवी 890 की टीम के साथ मौके पर जाकर छापेमारी करने पहुँचे तो गांव के बाहर मैदान में कई भट्टियों पर कच्ची शराब बनाई जा रही थी। पुलिस देख कर शराब बनाने वाले भाग निकले । पुलिस ने मौके पर मिली भट्टियों एवं लगभग 10 कुंतल लहन व भारी मात्रा में बरामद कच्ची शराब को नष्ट कर दिया तथा उपकरण चौकी ले आये। टीम में एचसीपी बालगोविंद यादव, चालक नरेंद्र सिंह, मनबोध यादव, दीपेंद्र सिंह, अंगद यादव आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ