अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर. कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर बरदहिया चौराहे पर बुधवार नेशनल हाईवे रायबरेली टांडा अंबेडकर नगर के बसखारी थाना अंतर्गत किछौछा दरगाह निवासी अब्दुल हक 48 वर्ष पुत्र मोहम्मद जमीर, बदरे आलम 45 वर्ष पुत्र मोहम्मद नसीर, तनियावन 45 वर्ष ,मोहम्मद अरशद 28 वर्ष पुत्र अब्दुल अहमद ,व कुछ अन्य महिलाएं सभी निवासी किछौछा दरगाह एस्कार्पियो गाड़ी से सुल्तानपुर रिश्तेदार के यहां दावत करने जा रहे थे ।
उक्त लोगों की एस्कार्पियो अकबरपुर से सुल्तानपुर को जा रही एस्कार्पियो महमूदपुर बरदहिया पर पहुंची थी की तभी अचानक चालक गाड़ी का संतुलन खो बैठा व अपनी एस्कार्पियो सड़क किनारे खाली टाली में पीछे से जा घुसा जिससे उसके परखच्चे उड़ गये ।।जिसमे चार लोग गभीर रूप से घायल हो गये ।
घायल बदरेआलम 45वर्ष, तामियावन 45वर्ष,अब्दुल हक 48 वर्ष, मोहम्मद अरशद 28 वर्ष ,गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज दुर्गा प्रसाद शुक्ला अपने हमराहियों के साथ घायलों को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा जहां उनका इलाज चल रहा है।।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ