Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मंगलवार को दाती महाराज ने चाणक्यपुरी क्राइम ब्रांच ऑफिस में किया सरेंडर


 
अनीता गुलेरिया
दिल्ली ।पाली स्थित आश्रम से शुक्रवार से गायब हुए दाती महाराज ने मंगलवार दोपहर चाणक्यपुरी क्राइम-ब्रांच ऑफिस में सरेंडर किया ।दिल्ली पुलिस की क्राइम-ब्रांच ने रेप के मामले में पेश होने के लिए दाती को बुधवार तक का समय दिया था दाती महाराज पर एक शिष्या के साथ रेप करने का संगीन आरोप है । सोमवार को क्राइम ब्रांच ने सुबह 11:00 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था । लेकिन एक बजे तक छतरपुर शनि-धाम मंदिर के संस्थापक दाती-महाराज उर्फ मदनलाल ने मंगलवार को पुलिस की पूछताछ में अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया ।वहीं दाती महाराज ने खुद पर लगे आरोपों की वजह जमीनी विवाद को बताया है । आरोपी महाराज ने दिल्ली पुलिस के साथ किए हुए सवालो के जबाब दिए और कुछ सवालों पर वह चुप रह गए । उन्होंने कहा वह नागा बाबा है और नागा बाबा दुष्कर्म नहीं करते,दुष्कर्म करना और शारीरिक संबंध बनाना ,नागा बाबाओ के लिए बहुत ही गलत बात होती हैं । दिल्ली की अपराध शाखा ने अब दाती-महाराज को अगले शुक्रवार को जाँच के लिए बुलाया है । सबूतो के अभाव के कारण काफी महाराज की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है ।अब देखना यह है अपने आप को कानून का पालन-कर्ताबताने वाले  दाती महाराज पुलिस के साथ किस हद तक सहयोग कर पाते हैं,यह जाँच का विषय है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे