सुनील उपध्याय
बस्ती:आधुनिकता के चक्कर में हमारी जीवनशैली बदल रही है परिणामस्वारूप हम तनाव व बेचैनी भरी जिन्दगी जी रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा पद्वति में एक बीमारी का इलाज कराते हैं तो तमाम प्रकार की अन्य बीमारियाँ सौगात में मिलती हैं। ऐसे में भारतीय योग पद्वति द्वारा बिना किसी साइड इफेक्ट के हम शरीर और मन की व्याधियों से निपट सकते है। आधुनिक विज्ञान भी अब योग को मानने लगा है। योग को जन जन तक पहुँचाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों द्वारा आज समूचा विश्व भारत के नेतृत्व में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। उक्त जानकारी इन्टरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गनाइजेशन के जिला संयोजक सौरभ तुलस्यान ने राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज में प्रातः 5 बजे चल रहे नियमित योग शिविर में दिया।
मण्डल संयोजक डाॅ0 जे पी सिंह ने 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के सन्दर्भ में मण्डल के तीनों जनपदों में तैनात योग प्रशिक्षकों की एक बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि हम पूरी तरह से तैयार है योग दिवस की ऐतिहासिक सफलता के लिए। मण्डल में विभिन्न स्थानों पर नियमित योग कक्षायें चल रही हैं, जिसमें अधिक से अधिक लोग आकर स्वास्थ्य लाभ ले सकें, इसके लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा।
इसी क्रम में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफलता के लिए योग दिवस की पूर्व संध्या 20 जून को सायं 6 बजे एक विशाल जनजागरूकता रैली कम्पनीबाग स्थित शिवमंदिर से राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज तक निकाली गयी। योग करें - निरोग रहें, योग भाव का फूटा फव्वारा-गाँव गाँव में फैला उजियारा, चलो अन्र्राष्ट्रीय योग दिवस मनायें-पूरे विश्व में हम योग करायें, जन जन का बस यही है नारा-रोग मुक्त हो जीवन हमारा, जो करता योग-उसको नही छूता कोई रोग जैसे नारों के साथ योग रैली में प्राचार्या नीलम सिंह के साथ योग शिक्षिका निर्मला श्रीवास्तव, माधुरी सिंह, सरवन, अनुराग शुक्ला, मनीषा शुक्ला, पुष्पा, मनोरमा, अंजू, जीतेन्द्र चैधरी, विवेक गौड़, चित्रांश क्लब के अविनाश, राजेश, चित्रगुप्त, सत्येन्द्र, रत्नाकर आदर्श, नन्हें ओझा, प्रकाश मोहन, रंदीप माथुर, अफजल सिराज, दुर्गेश, राहुल, सनम सिंह, अखण्ड, संतोष सिंह, अनूप खरे सहित तमाम कार्यकर्ता, संस्कार भारती के सदस्य, जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्तियों के साथ काफी संख्या में आमजनों ने भी कदम मिलाया।
“बढ़ो आगे ही आगे - हम होंगे कामयाब” के नारे के साथ राष्ट्रीय संयोजक डाॅ0 नवीन सिंह ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए समस्त नागरिकों से 21 जून को राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज बस्ती के प्रांगण में प्रातः 5 बजे योग दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ