सुनील उपाध्याय/दिलीप पाण्डेय
बस्ती : गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते लगी आग पती पत्नी आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसे हर्रैया थाना क्षेत्र के महुलानी गांव में आज दोपहर लगभग 12 बजे सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते लग गयी आग पती पत्नी बुरी तरह झुलसे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्रैया थाना क्षेत्र के महुलानी गांव निवासिनी संगीता पत्नी बैजनाथ चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हे के पास पहुँची और माचिस जलायीं तुरंत आग धू धू कर जलने लगी और आग की लपटो के बीच पत्नी को घिरा देख बचाने के लिए जैसे ही संगीता के पती बैजनाथ पुत्र ब्रह्मदींन दूबे दौड़े ओ भी आग की चपेट में आ गए जिससे पती पत्नी बुरी तरह झुलस गए आनन फानन में परिवार वालों ने सी एच सी कप्तानगंज पहुँचाया जहाँ हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ