खुर्शीद खान
सुल्तानपुर,दोस्तपुर।शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रहे अधेड़ की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी,जिससे उसकी मौत हो गयी।
आगे जाने पूरी घटना :
थाना क्षेत्र के कटघरा,रोहिअवा निवासी अरविंद कुमार 46 वर्ष पुत्र रामपदारथ गांव के बगल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहा था कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गयी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि अरविंद कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया।लोग उसका इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।थाना पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना में तीन अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ