Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ में धूमधाम से मनाया गया चौथा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस


शिवेश शुक्ला 

प्रतापगढ । प्रदेश की एन0आर0आई0, बाढ़ नियंत्रण, कृषि निर्यात कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री एवं जनपद प्रतापगढ़ की प्रभारी मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह ने कहा है कि जीवन जीने की श्रेष्ठतम विधा योग है और योग से ही व्यक्ति की काया निरोग रह सकती है। उन्होने कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है, विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिये एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि 21 जून के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हो रहा है लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिये योग से जुड़ा रहना चाहिये। उन्होने कहा कि स्कूल एवं विद्यालयों में छात्र/छात्राओं को 10 से 15 मिनट योग के विषय में जानकारी अनिवार्य रूप से दी जानी चाहिये जिससे वह पूर्ण रूपेण स्वस्थ्य रहे क्योंकि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है। प्रत्येक व्यक्ति को 10 से 15 मिनट योगाभ्यास अनिवार्य रूप से करना चाहिये। श्रीमती सिंह आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन प्रांगण प्रतापगढ़ में आयोजित विशेष जनपद स्तरीय योग शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। प्रातः दीप प्रज्जवलन कर प्रभारी मंत्री ने योग शिविर का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर सांसद प्रतापगढ़ कुंवर हरिवंश सिंह ने लोगों को कहा कि करो योग-रहो निरोग, योग को जन-जन तक पहुॅचाना है योगाभ्यास से लोगों को जुड़ना चाहिये क्योकि इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने प्रभारी मंत्री एवं आये हुये अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि योग से जुड़ने का कार्यक्रम प्राचीन काल से चला आ रहा है, योग विधा से लोग प्रदेश, देश व विदेशों में भी लोग जुड़ रहे है। उन्होने कहा कि आज जनपद से अधिक से अधिक लोग योगाभ्यास शिविर में भाग लेने के लिये भारी संख्या में उपस्थित हुये है इससे योग के प्रति लोगो में जागरूकता दिख रही है। आज जनपद के  28 स्थानों पर योगाभ्यास के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होने पतांजलि, रामचन्द्र मिशन तथा अन्य संस्थाओं द्वारा जो सहयोग दिया गया उसके लिये धन्यवाद ज्ञापित किये। आज के इस विशेष योग शिविर में युवक/युवतियॉ, स्कूली बच्चे, नगर के प्रबुद्ध नागरिको, स्वयं सेवी संगठनों के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर योग शिविर में प्रतिभाग किया और विभिन्न प्रकार के योगासनों को किया। आज के इस योग शिविर में मा0 सांसद कुंवर हरिवंश सिंह, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव, पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सोमदत्त मौर्य, मुख्य राजस्व अधिकारी शिवपूजन एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। पतांजलि योग पीठ के योग प्रशिक्षक ने शिविर में सभी प्रतिभागियों को योग विधा से परिचित कराते हुये विभिन्न योगासनों को सम्पन्न कराया जिसके अन्तर्गत स्कन्ध संचालन, स्कन्ध चक्र, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, कपालभाती, मकरासन, भुजंगासन आदि प्रकार के योगाभ्यास कराये गये तथा इनके लाभ के विषय में भी जानकारी दी गयी।पतांजलि योग समिति की ओर से योग दिवस के कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं द्वारा झांकी का प्रदर्शन किया गया जिसमें साधना, निशा, ज्योति, अभय, आकांक्षा, शाश्वत, अंजली एवं नेहरू युवा केन्द्र की शिवानी मिश्रा, दीपिका आदि ने प्रतिभाग किया।  




अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर लालगंज में भी दिखी जोरदार सहभागिता
लालगंज सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज के परिसर मे गुरूवार को अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ। अंर्तराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत योग शिविर मे बडी संख्या मे व्यापारियों तथा शिक्षको एवं समाज के विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधियो ने सोल्लास भाग लिया। शिविर मे संगीत के सुमधुर सुरो पर आसन तथा प्राणायाम देखने को मिला। एसडीएम महेंद्र सिंह ने कहा कि योग के जरिये व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक विकास सदैव सुरक्षित हुआ करता है। अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का अयोजन पतंजलि योग समिति एवं महिला पतंजलि योग समिति के बैनरतले हुआ। इस मौके पर जय प्रकाश पाण्डेय, आचार्य रामअवधेश मिश्र, शालिनी बाला, तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय, नायब तहसीलदार सुशील कुमार, वीरेश सिंह, बृजेंद्र पाण्डेय मंटू, हेमंत पाण्डेय, पूर्व प्रमुख रमेश प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह, प्रदोष नारायण सिंह, उमेश तिवारी, प्रभाकर शुक्ला, सूबेदार बीडी सिंह बघेल, राव वीरेंद्र सिंह आदि रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे