Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज में महिला उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज


शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर मे महिला की पिटाई को लेकर ससुरालीजनो पर केस दर्ज किया गया है। गांव के शिवनरेश की पत्नी प्रीती मिश्रा ने दी गई तहरीर मे पति तथा देवर पर घरेलू विवाद को लेकर मारपीट किये जाने का आरोप लगाया है। पीडिता ने कोतवाली मे दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती बुधवार की रात करीब साढे ग्यारह बजे उसके पति शिवनरेश मिश्र व देवर रामनरेश ने उसे लोहे की पाइप से मारपीट कर चुटहिल कर दिया। आरोप है कि मारपीट मे सास सरोजनी तथा ससुर रामअभिलाष भी शामिल रहे। इस बाबत कोतवाल अंगदराय का कहना है कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जायेगी। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे