Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इन्वर्टर ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत,मां घायल


खुर्शीद खान
सुल्तानपुर,भदैया।घर मे इन्वर्टर ठीक करते समय किशोर  विद्युत स्पर्शाघात लगने से गम्भीर रूप घायल हो गया घायल बेटे को तड़पता देख मां बचाने को दौड़ी तभी मां भी करंट के चपेट में आने से घायल हो गयी। कुछ देर बाद घटना स्थल पर ही किशोर की मौत हो गयी।
आगे पढ़ें पूरी घटना :
विकास खण्ड क्षेत्र के लोहरामऊ गांव निवासी ध्रुवसेन सिंह का 15 वर्षीय पुत्र धनन्जय सिंह प्रातः 8 बजे घर मे लगे इन्वर्टर को ठीक कर रहा था,तभी विद्युत स्पर्शाघात से गम्भीर रूप से घायल हो गया।बेटे को बचाने दौड़ी उसकी मां भी करंट के चपेट में आने से घायल हो गयी।थोड़ी देर बाद ही घर पर ही किशोर धनन्जय सिंह की मौत हो गयी।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों का ध्रुव सेन सिंह के घर तांता लग गया।क्षेत्र में दुख की लहर व्याप्त हो गयी।हर कोई इस दुःखत घटना से हैरान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे