Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विकास के एजेण्डे की मजबूती के साथ बीडीसी की बैठक सम्पन्न


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़।  सांगीपुर क्षेत्र पंचायत समिति की गुरूवार को बैठक ग्रामीण क्षेत्र मे विकास के एजेण्डे को मजबूती के संकल्प के साथ निर्विघ्न संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुये ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू ने कहा कि सांगीपुर ब्लाक मे अधिकारियों तथा सदस्यो के सहयोग से विकास को चतुर्दिक मजबूती प्रदान हो रही है। उन्होनें कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की भावना के अनुरूप यहां समस्त विकास परियोजनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा गुणवत्तता के साथ संचालित किया जायेगा। उन्होनंे विकासखण्ड मे तैनात अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रधानो तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यो से समन्वय बनाकर जनता की भावना के अनुरूप सभी कार्ययोजनाओ को अमल मे लाये जाने के कडे निर्देश भी दिये। बैठक मे बीडीओ ओमप्रकाश मिश्र ने सदस्यो के समक्ष गत कार्रवाई का ब्यौरा रखा। जिसे आम सहमति से पुष्टिकृत किया गया। बैठक मे सदस्यो ने कृषि, निशुल्क बोरिंग, सिंचाई, पेंशन तथा स्वास्थ्य पर वृहद चर्चा की जिस पर सम्बन्धित अधिकारियों ने सदस्यो ंको जानकारियां प्रदान की। बैठक के सदस्यों ने बीडीसी की बैठक समय से न होने को लेकर आक्रोश जताया। इस पर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बब्लू ने बीडीओ को सख्त हिदायत दी। बैठक मे सदस्य अमिताभ शुक्ल, शैलेंद्र सिंह, आद्या प्रसाद दुबे, आशुतोष मिश्र, महेंद्र सिंह, नन्हंे पाण्डेय, बृजकिशोर तिवारी, एडीओ पंचायत आद्या प्रसाद दुबे, विनोद सिंह, जेई रमेश शुक्ला आदि रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे