अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर / सुल्तानपुर :जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे गाँव निवासी गुरु प्रसाद दूबे के लड़के राहुल दुबे की बुधवार की रात आयोजित शादी समारोह मेँ कोतवाली क्षेत्र के परसा गाँव कुसमाकर दूबे के यहाँ समारोह मे शामिल होने जा रही बारातियों से भरी स्कार्पियो वाहन रात 9 बजे के करीब जैसे ही परसा गाँव के मोड़ से आगे निकली !इसी बीच स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सामने स्थित विद्युत पोल से टकरा गयी,जिससे स्कार्पियो मे सवार रहे अम्बेडकरनगर जिले के महरूआ थाना क्षेत्र खजूरडीह निवासी चालक प्रेमनाथ मोहन पाण्डेय पुत्र रमेश चन्द्र पाण्डेय (27)वर्ष,इसी थाना क्षेत्र के लोहराबरामदपुर निवासी जितेन्द्र पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय (40)वर्ष,अरुण पाण्डेय (30)वर्ष पुत्र दुर्गा प्रसाद ,जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे निवासी दूल्हे का भाई रोहित दूबे पुत्र गुरु प्रसाद (25)वर्ष, कुलदीप पाण्डेय (23)वर्ष घायल हो गये !घटना स्थल पर मौजूद लोगो की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल मेँ भर्ती कराया गया !जहाँ से मौजूद चिकित्सक ने प्रेमनाथ मोहन,कुलदीप पाण्डेय की नाजुक हालत को देखते हुये प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रिफर कर दिया!


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ