Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जेल में कैदियों को सिखाया गया योगासन


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को योगासन सिखाए गये । शौर्य प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित योग शिविर में संस्थान के योग शिक्षकों द्वारा पुरुष तथा महिला बंदियों को अलग अलग उनके ही प्रांगण में योग शिविर लगाकर विभिन्न प्रकार के योगासन करना बताया गया । जेल अधीक्षक एस के शर्मा ने बताया कि जेल में निरुद्ध बंदियों को समय-समय पर विभिन्न आयोजनों के माध्यम से सामाजिक गतिविधियां बताई व सिखाई जाती रहती हैं ।

जेल में 15 से 30 जून तक विशेष योग शिविर का आयोजन कराया जा रहा है । आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया  जिसमें महिला तथा पुरुष बंदियों को योग शिक्षकों द्वारा योगासन तथा उनके महत्व के विषय में जानकारी दी गई । योग शिक्षकों ने बताया कि योग करके ही मनुष्य निरोग रहते हुए लंबी उम्र तक जीवित रह सकता है । वर्तमान परिस्थिति में चारों ओर प्रदूषण व मानसिक तनाव में लोग जी रहे हैं । ऐसी दशा में योग ही एकमात्र ऐसा साधन है जिससे व्यक्ति तनावमुक्त व स्वस्थ रह सकता है । शिविर के दौरान बंदियों के अलावा जेल के तमाम अधिकारी कर्मचारी व उनके परिजन भी मौजूद रहे जिन्होंने योगासन सीखे तथा योग करके स्वस्थ रहने का संकल्प लिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे