गोंडा:-भगवान् घनश्याम महाराज की जन्म स्थली स्वामिनारायण मंदिर छपिया का 168 वां स्थापना दिवस पाटोत्सव महोत्सव और तीन दिवसीय कथा परायण का आयोजन किया जायेगा। मुख्य महोत्सव शनिवार को होगा। मंदिर के महंत ब्रम्हचारी वासुदेवानंद जी महराज व कोठारी ब्रम्हचारी स्वामी हरि स्वरूपा नंद महराज ने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कथा परायण कार्यक्रम और अनेक धार्मिक अनुष्ठान व विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 168 साल पहले आदि आचार्य अयोध्या प्रसाद जी महाराज ने मंदिर और मूर्ति की स्थापना की थी। उन्होंने बताया कि आचार्य कौशलेन्द्र प्रसाद जी महाराज लाल जी महराज के निर्देश पर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसमें भगवान् का महा अभिषेक और अन्न कूट छप्पन भोग महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। देश विदेश से आये हजारों की संख्या में महिला व पुरुष हरिभक्तों महोत्सव में भाग लेगें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ