राजकुमारशर्मा
बहराइच : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के इंटेंसिव विकासखंड मिहींपुरवा में विश्व योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर सुरेंद्र कुमार गुप्त, उपायुक्त स्वरोजगार अपने सहकर्मियों और समूह को महिलाओं को योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग स्वास्थ्य,खुशहाल और शांतिपूर्ण तरीके से जीने का एक प्राचीन ज्ञान है, जो नास्तिक आस्तिक की चिंता नहीं करता है।
ब्लॉक एंकर प्रसन, नंदकिशोर साह ने कहा कि योग जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सुत्रवत प्रणाली है। मौके पर विनोद सिंह, विकासखंड प्रबंधक अनुराग पटेल, शिवबचन कुमार, चंदन कुमार, राजेंद्र प्रसाद सहित कई कर्मचारियोंने भाग लिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ