Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मौजूदा सरकार जनता को नहीं दे पा रही है सुरक्षा


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। केंद्र की मोदी सरकार तथा यूपी की योगी सरकार आम जनता को सुरक्षा नहीं उपलब्ध करा पा रही है । इस राज में महिलाएं तो बिल्कुल भी महफूज नहीं हैं । जुमलों के बल पर सरकार चलाने वाले लोग देश की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं  परंतु अधिक दिन तक चलने वाला नहीं है । देश की जनता सब जान चुकी है । यह बातें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने रेहरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कहीं । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सभी मामलों में विफल है । मोदी राज में युवा किसान व्यापारी सभी लोग परेशान हैं । पीसीसी प्रभारी चंद्रशेखर मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्देश्य गांव गांव तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाना है । आम आदमी को यह पता होना चाहिए के कांग्रेस ने देश के लिए बहुत कुछ किया है और कांग्रेस के आने से ही फिर से देश का विकास संभव हो पाएगा । मारकंडेय मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि देश में अराजकता का माहौल है जो कतई देश हित में नहीं है । उन्होंने कहा कि किसान कर्ज से परेशान हैं और योगी सरकार कर्जमाफी के नाम पर केवल किसानों के साथ धोखा कर रही है । केवल कांग्रेस पार्टी ही ऐसी है जो किसानों का कर्जा माफ कर सकती है । सम्मेलन में डीसीसी प्रभारी खालीउल्ला ने कहा कि कांग्रेस के शासन में युवाओं को उनका हक मिल पाएगा । जिला महासचिव विनय मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि देश का युवा मोदी शासन में अपने को ठगा महसूस कर रहा है और देश की अर्थव्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है । राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही युवा किसान व्यापारी सभी वर्ग के लोग खुशहाल हो पाएंगे तथा सभी को उचित न्याय व हक मिल सकेगा । सम्मेलन में ब्लॉक अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, भीष्म सिंह, प्रदीप शर्मा सहित कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम का सफल संचालन महताब आलम द्वारा द्वारा किया गया । सम्मेलन में विशाल श्रीवास्तव, इमरान, राजेश दुबे, सतीश व अंशुल पांडे सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे