Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना का 21 दिवसीय सी आर पी ड्राइव का हुवा शुभारंभ

राजकुमारशर्मा 
 बहराइच:  उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के इंटेंसिव विकासखंड मिहीपुरवा में महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना अंतर्गत संचालित 21  दिवसीय सी आर पी ड्राइव का शुभारंभ हुआ।पहली सुबह ब्रीफिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर सुरेन्द्र कुमार गुप्त, उपायुक्त स्वतः रोजगार ने बताया कि एन आर एल एम, भारत सरकार द्वारा संचालित बड़े पैमाने पर गहन रूप से समुदाय द्वारा संचालित गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत देश की सभी ग्रामों में पहुंचने के लिए चरणबद्ध  क्रियान्वयन रणनीति को अपनाया गया है। इसी क्रम में महिलाओं के आजीविका को संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सतत प्रयास किया जा रहा है। ये जीविका, बिहार से कृषि के जानकार लोग किसान पाठशाला का आयोजन करेंगे। वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के गुर सिखाएंगे। उन्होंने किसानों को प्रमाणित और उच्च कोटि के गुणवत्ता वाले बीज लगाने की अपील की।ब्लॉक एंकर पर्सन, नंदकिशोर साह ने बताया कि जीविका, बिहार से 32 कृषि विशेषज्ञ 40 गांव में समूह की 3500 महिला किसान को प्रशिक्षण देगी। इस दौरान, बीज उपचारित करना, बिछड़ा हेतु बेड बनाने, वर्मी कंपोस्ट, किचन गार्डन बनाया आदि जायेगा। श्री विधि से खेती करने के लिए प्रेरित किया जायेगा।  बाढ़ के कारण कई महिला को भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसके लिए टिप्स दिए जाएंगे। मुख्य रूप से मधवापुर, कंजड़वा, भगड़िया, माटेहीकला, चहलवा, चफरिया, कठौतिया में अभियान चलाया जा रहा है।  दौरान 50 कृषि सखी की पहचान भी किया जाना है। मौके पर विकास खण्ड प्रबंधक अनुराग पटेल, पी आर पी, चंदन कुमार, शिवबचन कुमार, सत्य नारायण भगत, राजेन्द्र कुमार, गीता देवी, रंजू कुमारी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे