Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बिजली की अघोषित कटौती से बदहाल टाउन एरिया मे रोस्टर की आपूर्ति


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। भीषण गर्मी तथा उमस के बावजूद बिजली का रोस्टर दिन और रात दोनो उपभोक्ताओ को हलाकान किये हुये है। बिजली घोषित रोस्टर के बावजूद दिन मे भी दो से तीन घंटे की अघोषित कटौती से कारोबारी समेत आम आवाम को भी तंग किये हुये है। यही हाल रात की पाली मे भी अघोषित कटौती को लेकर लोगो की परेशानी मे डाले नजर आ रही है। जिले के लालगंज टाउन एरिया क्षेत्र होने के नाते शासन द्वारा यहां बिजली का रोस्टर बीस घंटे के दावे मे है। इसके विपरीत दिन व रात की कटौती पर नजर डालें तो बिजली सही सलामत लोगो को दस से बारह घंटे भी नहीं मिल पा रही है। अघोषित बिजली कटौती को लेकर तहसील मे जहां फरियादी खतौनी हासिल करने के लिये पूरे दिन पसीना बहाते देखे जा रहे है। वही तहसील व दीवानी न्यायालय के मुख्यालय के बाजार मे इलेक्ट्रानिक कारोबारी व इंटरनेट सेवा दम तोड रही है। कई संगठनो ने बीते मंगलवार को तहसील समाधान दिवस मे बिजली कटौती को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी दे रखा है। इस बाबत एसडीएम महेंद्र सिंह का कहना है कि सुचारू आपूर्ति के लिये विभागीय अधिकारियो को पत्र लिखा गया है। जो भी हो तपिश और उमस के मौसम की मार झेल रहा आम आवाम तथा किसान यहां अघोषित कटौती को लेकर दिनरात परेशानी का सामना करने को विवश है। वहीं जिम्मेदार विभागीय अफसर रोस्टर के ऊपरी निर्देशो का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे